रविवार, 7 नवंबर 2010

मुख्यमंत्री ने की गढ़िया पहाड़ में सड़क निर्माण की घोषणा

जोगी गुफा की ओर से गढ़िया पहाड़ में जाने का मार्ग
पहाड़ी के ऊपर मंदिर जाने का मार्ग

कांकेर के पंचम गढ़िया महोत्सव का उदघाटन दिनांक 8 अक्टूबर 2010 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने किया एवं इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने गढ़िया पहाड़ के  ऊपर आने जाने के लिए कांक्रीट  सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की, साथ ही श्री योगमाया कांकेश्वरी देवी मंदिर के पास मंगल भवन निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान की।

कांकेर की पहचान बन चुके ऐतिहासिक गढ़िया पहाड़ शनै शनै पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होते जा रहा हैं। देश विदेश से हजारों की संख्या में बस्तर आने वाने सैलानी कांकेर गढ़िया पहाड़ में अवश्य जाते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश के अनेक दर्शनीय स्थल जो पूर्व में लुप्तप्राय थे वे अब प्रदेश सरकार के द्वारा ध्यान देने पर पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होते जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा के बाद गढ़िया पहाड़ के ऊपर जाने के लिए जोगी गुफा की ओर से बने कच्चे मार्ग पर पक्का कांक्रीट के सड़क का निर्माण हो जाने से हजारों श्रद्धालुओं को सहुलियत हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहाड़ी के ऊपर मंगल भवन निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की हैं।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अतिशीघ्र  कार्य प्रारंभ होकर पूर्ण हो जाने पर कांकेर का आकर्षण और भी ज्यादा बढ़ जायेगा। जिस प्रकार से राजनांदगांव जिले के ड़ोगरगढ़ स्थित मां बंम्बलेश्वरी मंदिर में सहुलित मिलने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते है उसी प्रकार कांकेर में भी स्थिति हो जायेगी। इससे कांकेर जिले की तरक्की, व्यापार आदि में उन्नति के साथ बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होने लगेगें।
श्रीश्री योगमाया कांकेश्वरी देवी मंदिर के सामने मंगल भवन निर्माण स्थल
जिले के प्रशासनीक अधिकारियों को चाहिए की वे अतिशीघ्र मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूपर निर्माण कार्य को प्रारंभ करावे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें